इंदौर: नेताप्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा पौधा रोपण कार्यक्रम में मुझे नहीं मिला कोई निमंत्रण,लेकिन इसमें घोटाले की बू आ रही है
Indore, Indore | Jun 19, 2024 प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे से जब पूछा गया कि आपको क्या निमंत्रण दिया गया है तो उन्होंने साफ मना किया और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम इस पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए हैं उन्होंने कहा कि पूरे शहर को जंगल में तब्दील कर दो तब भी 51 लाख पौधे नहीं लगा पाएंगे क्योंकि लाखों गड्ढे होंगे लाखों पेड़ खरीदे जाएंगे और इसमें करोड़ों रुपए का लेनदेन होगा।