Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

संख्या-cm-402 19/06/2026 रेल, उद्योग और आधुनिक आधारभूत संरचना से बदलेगा बिहार का भविष्य :- मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- बिहारवासियों को मिली बड़ी रेल सौगात, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय रेल मंत्री ने छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मढ़ौरा लोको प्लांट से गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले 51वें रेल इंजन को भी मुख्यमंत्री और केन्द्रीय रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बिहार की बढ़ती औद्योगिक क्षमता और वैश्विक स्तर पर उसकी पहचान का प्रतीक है। सारण जिले में दो आधुनिक टाउनशिप और दो एयरपोर्ट विकसित की जाएगी। पटना 19 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज छपरा जंक्शन पर छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की शुरुआत में हरी झंडी दिखाकर मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारंभकिया। साथ ही दोहरीघाट औड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी तक विस्तारीकरण किया गया। छपरा जंक्शन परिसर स्थित बने कार्यक्रम स्थल से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज छपरा की पावन धरती पर आने का मौका मिला है। श्री अश्विनी वैष्णव जी भारत सरकार के रेल मंत्री के तौर पर तथा आई०टी० मिनिस्टर के तौर पर आपके बीच आए हैं। मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा कि जोरदार ताली बजाकर इनका स्वागत कीजिए। छपरा के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। आज छपरा से दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मऊ से दिल्ली और एक और ट्रेन जो बनारस सिटी से दिल्ली तक जाएगी, इसके विस्तारीकरण की शुरुआत रेल मंत्री जी ने की है, यह उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए खुशी की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत की कल्पना को जमीन पर उतार रहे हैं। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार के विकास के लिए रेल के रास्ते का दरवाजा खोला है इसके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट करता हूं। आज लगभग 1 लाख करोड़ से अधिक की योजना हमारे बिहार में चल रही है और प्रत्येक साल केंद्र सरकार रेल बजट में लगभग 10,000 करोड़ रुपया बिहार जैसे गरीब राज्य को देती है। कई जगह चीजों को उत्क्रमित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि बिहार में 38 जिले हैं जिसमें 36 जिले हमारे रेलवे कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के द्वारा और आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के साथ-साथ और कई रेल मंत्रियों ने बिहार में रेल नेटवर्क को विकसित करने में सहयोग किया। खुशी की बात है कि आज इसको फुल ऑटोमेटिक करने का काम किया जा रहा है। पूरी तरह आई०टी० से जोड़ने का काम किया जा रहा है। रेलवे के ट्रैक को अच्छा करने का काम किया जा रहा है। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी और श्री अश्विनी वैष्णव जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि छपरा से लेकर कटिहार तक जो पूरा दूसरा ट्रैक है इसको भी टू लेन से श्री लेन करने का काम शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पूरे बिहार में 11 टाउनशिप बना रहा हूं और 11 टाउनशिप में सारण इकलौता जिला है जहां दो-दो बड़े टाउनशिप बनाने का काम हम कर रहे हैं। सारण जिला में एक नहीं दो-दो एयरपोर्ट बनाने की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट हम बना रहे हैं और इसका काम शुरू किया है साथियों तो कई चीजें स्थापित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी कई सेक्टर में हम लोगों को सुझाव देते रहते हैं, चाहे वो आई०टी० का सेक्टर हो, इंडस्ट्री का सेक्टर हो या रेलवे का सेक्टर हो। अभी मैं इनके साथ आ रहा था तो इन्होंने कहा कि ड्राई पोर्ट से बिहार में इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। ड्राई पोर्ट की पूरी जगह आप उपलब्ध कराइए और एक ड्राई पोर्ट यदि बन गया तो उस इलाके में कम-से-कम 20 हजार से 40 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट हमारे छपरा में आएगा। उन्होंने कहा कि ये बदला हुआ बिहार है। यहां सड़कों की जाल बिछी है। रोड कनेक्टिविटी बढ़ी है। पहले जब पटना से छपरा आते थे तो छपरा आने में चार से पांच घंटा लगता था। आज पटना से छपरा लोग डेढ़ से दो घंटे में आराम से पहुंच रहे हैं और यदि यहां से रेल कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी तो पटना जाना और आसान हो जाएगा और मात्र एक घंटा में पटना से छपरा लोग पहुंचना शुरू कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मेकिंग इंडिया के तहत मढ़ौरा की धरती से भी रेल का इंजन बनाया जा रहा है और आदरणीय रेल मंत्री जी से मैंने आग्रह किया है कि इसका टेन्योर खत्म हो रहा है इसलिए इसको आगे भी 20 साल तक के लिए बढ़ाया जाए। आमी स्थित भवानी मंदिर और आमी जगह का ऐसा विस्तार होगा कि विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। आमी से विदुपुर तक मां अंबिका गंगापथ बनाया जाएगा। मां अंबिका भवानी गंगापथ का विस्तार मरीन ड्राइव की ही तरह होगा। सोनपुर से लेकर गोपालगंज तक जोड़ने वाला एक नया सड़क हम बना रहे हैं उसका नाम भी भगवान नारायणी पथ होगा। इसके साथ-साथ गंगा के उस पार जो बक्सर का इलाका है उसको भी हमने एक नाम दिया है और वहां जो एक्सप्रेस-वे बनेगा उस पथ का नाम भगवान विश्वामित्र के नाम पर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और बिहार दोनों विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में देश विश्वस्तरीय मानक स्थापित करेगा। कार्यक्रम को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, सारण के सांसद श्री राजीव प्रताप रुडी, महाराजगंज के सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद, विधायक, विधान पार्षद सहित अन्य वरीय अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मऊ जंक्शन से उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी जुड़े हुये थे। इसके पश्चात् मढ़ौरा लोको प्लांट से मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव, सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी, सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अफ्रीकी देश गिनी को निर्यात किये जाने वाले 51वें रेल इंजन को रवाना किया और मढ़ौरा रेल फैक्ट्री का निरीक्षण किया। #trainservice #indianrailway #inaurguration #chapra #saran Information & Public Relations Department, Government of Bihar

59 views | Saharsa, Bihar | Jun 20, 2026

MORE NEWS

जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 14 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया 
-------------------------------
    बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी 
-------------------------------
       सारण, छपरा 
   24 जून, 2026
-------------------------------
जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 07 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 07 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। 

        जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण  अधिकार अधिनियम, 2015  का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।
#LokShikayat 
#SecondAppeal 
#DM
#saran 
#chapra 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 14 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया ------------------------------- बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी ------------------------------- सारण, छपरा 24 जून, 2026 ------------------------------- जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 07 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 07 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें। #LokShikayat #SecondAppeal #DM #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 24, 2026

◆◆ *​सारण में 'पंचायत विकास दिवस' के प्रभावी आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश*
◆◆ *प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का आयोजन,28 जून 2026 से होगी शुरुआत*

​छपरा, 24 जून 2026

◆  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 'ग्राम स्वराज' के सपने को साकार करने और ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत में 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत 28 जून 2026 से होगी।
◆ पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन को लेकर  जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने  बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 28 जून 2026 से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
◆  यह कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत में पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बैठक का आयोजन पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या स्थानीय विद्यालयों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा जहाँ बैठने, पेयजल और रोशनी की समुचित व्यवस्था हो।
◆ जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों  और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए इसके सफल आयोजन को सुनिश्चित करने को कहा है। प्रत्येक पंचायत में यह कार्यक्रम पंचायत सचिव और संबंधित मुखिया जी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
◆ ​बैठक की अध्यक्षता: प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वहां के संबंधित मुखिया जी करेंगे। मुखिया जी की अनुपस्थिति में उप-मुखिया बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यदि दोनों अनुपस्थित रहते हैं, तो ग्राम सभा द्वारा सर्वसम्मति या बहुमत से चुने गए सदस्य द्वारा बैठक की अध्यक्षता की जाएगी। संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव इस बैठक के सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
◆ ​जन-भागीदारी और व्यापक प्रचार-प्रसार: बैठक की सूचना तिथि, समय और स्थान के साथ पंचायत सचिव द्वारा पूर्व ही प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही, स्थानीय सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, ग्राम सभा के सदस्यों समेत जीविका दीदी और आशा कार्यकर्ताओं को भी बैठक में भाग लेने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। माइक (ध्वनि विस्तारक यंत्र) एवं घर-घर जाकर इस दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
◆ ​मुख्य कार्यसूची एवं मुख्य बिंदु: बैठक में सतत विकास लक्ष्यों  के 9 थीमों पर क्रमानुसार परिचर्चा की जाएगी। इसके अलावा, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स , ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजनाओं की स्थिति और पिछले माह के खर्चों का विवरण ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 
◆ बैठक के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के सीधे प्रसारण को सुनने की व्यवस्था भी पंचायतों द्वारा की जाएगी।
◆ ​डिजिटल मॉनिटरिंग और जवाबदेही: पंचायत सचिव द्वारा बैठक की कार्यवाही पंजी संधारित की जाएगी तथा उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान लिए जाएंगे। 
◆ जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बैठक से संबंधित निर्णय, तस्वीरों और वीडियो को अनिवार्य रूप से 'निर्णय पोर्टल' (Nirnay Portal) पर अपलोड किया जाए।
◆ ​जिला मुख्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त , जिला पंचायत राज पदाधिकारी , सिविल सर्जन, जिला परियोजना प्रबंधक  जीविका सहित कई अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही, जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के माध्यम से सीधे जुड़े रहे।
◆ ​जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने अंत में स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#पंचायत #विकास #दिवस 
#meeting
#DM 
#saran 
#chapra 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *​सारण में 'पंचायत विकास दिवस' के प्रभावी आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश* ◆◆ *प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का आयोजन,28 जून 2026 से होगी शुरुआत* ​छपरा, 24 जून 2026 ◆ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 'ग्राम स्वराज' के सपने को साकार करने और ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत में 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत 28 जून 2026 से होगी। ◆ पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन को लेकर जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 28 जून 2026 से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। ◆ यह कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत में पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बैठक का आयोजन पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या स्थानीय विद्यालयों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा जहाँ बैठने, पेयजल और रोशनी की समुचित व्यवस्था हो। ◆ जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए इसके सफल आयोजन को सुनिश्चित करने को कहा है। प्रत्येक पंचायत में यह कार्यक्रम पंचायत सचिव और संबंधित मुखिया जी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। ◆ ​बैठक की अध्यक्षता: प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वहां के संबंधित मुखिया जी करेंगे। मुखिया जी की अनुपस्थिति में उप-मुखिया बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यदि दोनों अनुपस्थित रहते हैं, तो ग्राम सभा द्वारा सर्वसम्मति या बहुमत से चुने गए सदस्य द्वारा बैठक की अध्यक्षता की जाएगी। संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव इस बैठक के सचिव के रूप में कार्य करेंगे। ◆ ​जन-भागीदारी और व्यापक प्रचार-प्रसार: बैठक की सूचना तिथि, समय और स्थान के साथ पंचायत सचिव द्वारा पूर्व ही प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही, स्थानीय सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, ग्राम सभा के सदस्यों समेत जीविका दीदी और आशा कार्यकर्ताओं को भी बैठक में भाग लेने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। माइक (ध्वनि विस्तारक यंत्र) एवं घर-घर जाकर इस दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ◆ ​मुख्य कार्यसूची एवं मुख्य बिंदु: बैठक में सतत विकास लक्ष्यों के 9 थीमों पर क्रमानुसार परिचर्चा की जाएगी। इसके अलावा, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स , ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजनाओं की स्थिति और पिछले माह के खर्चों का विवरण ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ◆ बैठक के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के सीधे प्रसारण को सुनने की व्यवस्था भी पंचायतों द्वारा की जाएगी। ◆ ​डिजिटल मॉनिटरिंग और जवाबदेही: पंचायत सचिव द्वारा बैठक की कार्यवाही पंजी संधारित की जाएगी तथा उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान लिए जाएंगे। ◆ जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बैठक से संबंधित निर्णय, तस्वीरों और वीडियो को अनिवार्य रूप से 'निर्णय पोर्टल' (Nirnay Portal) पर अपलोड किया जाए। ◆ ​जिला मुख्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त , जिला पंचायत राज पदाधिकारी , सिविल सर्जन, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित कई अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही, जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े रहे। ◆ ​जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने अंत में स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #पंचायत #विकास #दिवस #meeting #DM #saran #chapra Panchayati Raj Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 24, 2026

श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए रोशन आनंद, नेपाल पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल, केंद्र और राज्य सरकार से लगाई न्याय की गुहार #saharsabihar #saharsa_bihar #ABJ #Crime

श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए रोशन आनंद, नेपाल पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल, केंद्र और राज्य सरकार से लगाई न्याय की गुहार #saharsabihar #saharsa_bihar #ABJ #Crime

Kahara, Saharsa | Jun 24, 2026