#गुना जिले में परिवहन विभाग की कार्रवाई
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। आरटीओ श्री विक्रम सिंह राठौड़ एवं चेक प्वाइंट प्रभारी श्री संतोष सिंह तोमर के नेतृत्व में दो खंभा क्षेत्र में बसों की जांच की गई।
जांच के दौरान कुल सात यात्री बसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिना वैध परमिट संचालित एक बस को जप्त किया गया। इसके अलावा एक बस ओवरलोड पाई गई तथा दो अन्य बसों में तकनीकी एवं दस्तावेज संबंधी कमियां मिलने पर मोटरयान नियमों के तहत कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा संबंधित प्रकरणों में दो हजार रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया।
परिवहन विभाग ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से जिले में इस प्रकार की जांच कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Sep 16, 2026