Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

#डंपिंग_यार्ड_बना_गौवंश_के_लिए_डेथ_ट्रैप_गऊ_रक्षा_दल_ने #एसडीएम_को_सौंपा_ज्ञापन_आंदोलन_की_चेतावनी #damping #yard #bana ...

Didwana, Nagaur | Mar 17, 2026

MORE NEWS

*प्रदेश के तीन खिलाड़ी खेलेंगे एशिया कप 2027*

*ईशान, पीयूष का फीबा कप 2027 के लिए चयन, अंकिता खेलेगी अंडर 18 भारतीय टीम में*

डीडवाना
राजस्थान बास्केटबॉल के लिए यह सीजन दोहरी खुशी लेकर आया है, प्रदेश के ईशान खान और  पीयूष मीणा फीबा वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे वहीं सुश्री अंकिता का अंडर 18 जूनियर इंडियन टीम में चयन हुआ है 
       एनडीबीए के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि दोनों  खिलाड़ियों को भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में आमंत्रित किया गया है, जो 8 जून से 27 जून 2026 तक लक्ष्यन एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स, सुलिकुंटे गांव, वर्थुर होबली, मेन रोड, सरजापुर, बेंगलुरु  में आयोजित किया जाएगा । ज्ञात हो यह शिविर 27 जून से 6 जुलाई 2026 तक होने वाले फीबा (फेडरेशन इंटर नेशनल बास्केटबॉल एसोशिएशन) ​​विश्व कप 2027 एशियाई क्वालीफायर (विंडो-3) की तैयारी के लिए है ।बालिका टीम से सुश्री अंकिता का चयन हाल ही में पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के बेहतर खेल प्रदर्शन के बाद किया गया है । दोहरी खुशी से प्रदेश के खेल जगत में खासा उत्साह और हर्ष देखा गया, आरबीए अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय टीम में प्रदेश के चारों वर्गों की आठों टीम से प्रति वर्ष चयन किये जा रहे है यह दर्शाता है कि राजस्थान बास्केटबॉल भारतीय बास्केटबॉल के लिए अपने कठिन परिश्रम से स्थान बना रही है । सचिव गेमर सिंह सोढ़ा ने कहा कि बेहतर खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन, बेहतर प्रशिक्षण शिविर, खिलाड़ियों का अथक परिश्रम और प्रशिक्षकों की मेहनत रंग ला रही है, हम आशा करते है कि राज्य खेल का गौरव हर हाल में स्थापित रहे । 
           सुश्री अंकिता को भारतीय अंडर-18 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में आमंत्रित किया गया है। यह शिविर 10 जून से 12 जुलाई 2026 तक नं. 3/17ए, राजाजी सलाई, उथंडी, ईसीआर शोलिंगनालूर, चेन्नई  में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर थाईलैंड में 13 से 19 जुलाई 2026 तक होने वाले एफआईबीए अंडर-18 महिला एशिया कप 2026 की तैयारी के लिए है। एक साथ तीन खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से खेल जगत में हर्ष की लहर है । पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय प्रशिक्षक भंवर सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन विक्रम सिंह शेखावत, एसओ गजेंद्र सिंह राठौड़,  फीबा कमिश्नर हासम खान, महावीर ओझा, चतुर्भुज मूंदड़ा, अमजद एच पठान, मोहम्मद नईम, अनंत शर्मा, देवेश त्रिपाठी, गोविंद गुर्जर, सुरेश मा, गुलाब कच्छावा, गुमान सिंह, रघुनाथ प्रसाद, मोहम्मद खान, अशोक सारस्वत, रामचंद्र तापड़िया, वीपी सिंह राठौड़, रमेश वर्मा, मीनाक्षी जोशी, सुधा ओझा, शकीला परिहार खान, इमरान खान कांबली सहित बड़ी संख्या me खिलाड़ियों, संगठन के लोगों हर्ष व्यक्त किया है ।

*प्रदेश के तीन खिलाड़ी खेलेंगे एशिया कप 2027* *ईशान, पीयूष का फीबा कप 2027 के लिए चयन, अंकिता खेलेगी अंडर 18 भारतीय टीम में* डीडवाना राजस्थान बास्केटबॉल के लिए यह सीजन दोहरी खुशी लेकर आया है, प्रदेश के ईशान खान और पीयूष मीणा फीबा वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे वहीं सुश्री अंकिता का अंडर 18 जूनियर इंडियन टीम में चयन हुआ है एनडीबीए के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में आमंत्रित किया गया है, जो 8 जून से 27 जून 2026 तक लक्ष्यन एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स, सुलिकुंटे गांव, वर्थुर होबली, मेन रोड, सरजापुर, बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा । ज्ञात हो यह शिविर 27 जून से 6 जुलाई 2026 तक होने वाले फीबा (फेडरेशन इंटर नेशनल बास्केटबॉल एसोशिएशन) ​​विश्व कप 2027 एशियाई क्वालीफायर (विंडो-3) की तैयारी के लिए है ।बालिका टीम से सुश्री अंकिता का चयन हाल ही में पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के बेहतर खेल प्रदर्शन के बाद किया गया है । दोहरी खुशी से प्रदेश के खेल जगत में खासा उत्साह और हर्ष देखा गया, आरबीए अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय टीम में प्रदेश के चारों वर्गों की आठों टीम से प्रति वर्ष चयन किये जा रहे है यह दर्शाता है कि राजस्थान बास्केटबॉल भारतीय बास्केटबॉल के लिए अपने कठिन परिश्रम से स्थान बना रही है । सचिव गेमर सिंह सोढ़ा ने कहा कि बेहतर खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन, बेहतर प्रशिक्षण शिविर, खिलाड़ियों का अथक परिश्रम और प्रशिक्षकों की मेहनत रंग ला रही है, हम आशा करते है कि राज्य खेल का गौरव हर हाल में स्थापित रहे । सुश्री अंकिता को भारतीय अंडर-18 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में आमंत्रित किया गया है। यह शिविर 10 जून से 12 जुलाई 2026 तक नं. 3/17ए, राजाजी सलाई, उथंडी, ईसीआर शोलिंगनालूर, चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर थाईलैंड में 13 से 19 जुलाई 2026 तक होने वाले एफआईबीए अंडर-18 महिला एशिया कप 2026 की तैयारी के लिए है। एक साथ तीन खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से खेल जगत में हर्ष की लहर है । पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय प्रशिक्षक भंवर सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन विक्रम सिंह शेखावत, एसओ गजेंद्र सिंह राठौड़, फीबा कमिश्नर हासम खान, महावीर ओझा, चतुर्भुज मूंदड़ा, अमजद एच पठान, मोहम्मद नईम, अनंत शर्मा, देवेश त्रिपाठी, गोविंद गुर्जर, सुरेश मा, गुलाब कच्छावा, गुमान सिंह, रघुनाथ प्रसाद, मोहम्मद खान, अशोक सारस्वत, रामचंद्र तापड़िया, वीपी सिंह राठौड़, रमेश वर्मा, मीनाक्षी जोशी, सुधा ओझा, शकीला परिहार खान, इमरान खान कांबली सहित बड़ी संख्या me खिलाड़ियों, संगठन के लोगों हर्ष व्यक्त किया है ।

Didwana, Nagaur | Jun 7, 2026

#NAGAURPOLICE
#SP OFFICE NAGAUR

*श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *अवैध खनन/परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही* हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में नागौर पुलिस द्वारा *लगातार कार्यवाही की जा रही है, विवरण निम्नानुसार है:-*

  *1. थाना पांचौड़ीः- दिनांक 06.06.2026 को दौराने गश्त सरहद भोजास से अवैध रूप से लाईमस्टोन से भरे हुए एक ट्रक एवं एक ट्रैक्टर मय ट्राॅली जब्त किया जाकर, खनिज विभाग को सूचना दी गई।*

  *2. थाना थांवलाः- दिनांक 07.06.2026 को दौराने गश्त कोडिया मोड सरहद आलनिवास से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए एक 06 चक्का डम्पर को जब्त कर, खनिज विभाग को सूचना दी गई।*

  *3. थाना पांचौड़ीः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान* के तहत नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ *डोडा पोस्त सप्लायर एवं 3000/- रूपये का ईनामी आरोपी खींयाराम गिरफ्तार* किया गया। प्रकरण में पूर्व में निमबडी गांव में भैरून्दा निमबडी तिराहे पर एक काले रंग की टाटा हैरियर *दुर्घटनाग्रस्त कार से 325 किलो 470 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया गया था, जिसका प्रकरण थाना पादूकलां पर दर्ज है।* प्रकरण में पूर्व में *तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।*

 *4. थाना कोतवाली नागौरः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *तेज आवाज में डीजे साउण्ड चलाकर ध्वनि प्रदूषण* फैलाने पर नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए  *बासनी चैराहा, कस्बा नागौर से एक डीजे साउण्ड सिस्टम लगी हुई पीकअप गाड़ी जब्त की गई।*

@IgpAjmer
@RajasthanPolice

#NAGAURPOLICE #SP OFFICE NAGAUR *श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *अवैध खनन/परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही* हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में नागौर पुलिस द्वारा *लगातार कार्यवाही की जा रही है, विवरण निम्नानुसार है:-* *1. थाना पांचौड़ीः- दिनांक 06.06.2026 को दौराने गश्त सरहद भोजास से अवैध रूप से लाईमस्टोन से भरे हुए एक ट्रक एवं एक ट्रैक्टर मय ट्राॅली जब्त किया जाकर, खनिज विभाग को सूचना दी गई।* *2. थाना थांवलाः- दिनांक 07.06.2026 को दौराने गश्त कोडिया मोड सरहद आलनिवास से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए एक 06 चक्का डम्पर को जब्त कर, खनिज विभाग को सूचना दी गई।* *3. थाना पांचौड़ीः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान* के तहत नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ *डोडा पोस्त सप्लायर एवं 3000/- रूपये का ईनामी आरोपी खींयाराम गिरफ्तार* किया गया। प्रकरण में पूर्व में निमबडी गांव में भैरून्दा निमबडी तिराहे पर एक काले रंग की टाटा हैरियर *दुर्घटनाग्रस्त कार से 325 किलो 470 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया गया था, जिसका प्रकरण थाना पादूकलां पर दर्ज है।* प्रकरण में पूर्व में *तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।* *4. थाना कोतवाली नागौरः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *तेज आवाज में डीजे साउण्ड चलाकर ध्वनि प्रदूषण* फैलाने पर नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए *बासनी चैराहा, कस्बा नागौर से एक डीजे साउण्ड सिस्टम लगी हुई पीकअप गाड़ी जब्त की गई।* @IgpAjmer @RajasthanPolice

Didwana, Nagaur | Jun 7, 2026