गाज़ीपुर: बीजेपी कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में हुई आवश्यक बैठक
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा गाजीपुर की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के कार्यों की उपलब्धियां देश के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने में सक्षम हुई है ।जिससे समाज की अधिकांश जरूरतें जहां पुरी हुई वहीं देश का विकास और भाजपा का कद बढ़ा है।