गाज़ीपुर: भुआपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाईक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के भुआपुर गांव के पास आज अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चक फैज गांव निवासी प्रदीप कुमार अपने भाई के ससुराल रामपुर जीवन से वापस घर आ रहा था।तभी नंदगंज थाना क्षेत्र के भुआपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।