गाज़ीपुर: गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर बहरमियां गांव के गौरव बिंद का शव पोखर से बरामद
गाजीपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर बहरमियां गांव के अंतिम छोर पर पोखरे में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, शव के पास मिले मोबाइल के सिम से उसकी शिनाख्त गौरव बिंद पुत्र स्वर्गीय राम निवास बिंद के नाम से हुई।