गाज़ीपुर: श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरीघाट के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन 29 मार्च को होगा-अजय श्रीवास्तव
हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरीघाट, गाज़ीपुर के तत्वावधान में 29 मार्च को श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट गाजीपुर स्थित मंदिर प्रांगण में होली मिलन एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से फजिहत गहमरी, डॉ रश्मि शाक्या, विनय राय बबूरंग, बादशाह राही एवं मधु गाजीपुरी के साथ भारत के ख्यातिलब्ध कवि और शायर भाग लेंगे।