सिकंंदराबाद: पचौता गांव में आयोजित बाबा देवीदास होली मेले में मौत का कुआं में लोगों ने देखे हैरतअंगेज करतब, पुलिस बल रहा तैनात
पचौता गांव में आयोजित बाबा देवीदास होली मेले में मौत का कुआं में लोगों ने हैरतअंगेज करतब देखे। हैरतअंगेज करतब देखकर लोगों ने दांतों ताली उंगलियां दबा लीं। बाइक व कार सवार कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। बता दे कि हर वर्ष पचौता गांव में बाबा देवीदास होली मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें गैर राज्यों के साथ कई जनपदों के लोग भी पहुंचते हैं।