सिकंंदराबाद: लालपुर गांव में भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खेली होली, भंडारे का भी किया गया आयोजन
शुक्रवार को लालपुर गांव में भाकियू भानू गुट की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआें ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगाया और शुभकामनांए दीं। जिसके बाद भंडारे का आयोजन कर राहगीरों और ग्रामीणों में प्रसाद का वितरण िकया गया। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। --