सिकंंदराबाद: नगर हाइवे स्थित राधा कृष्ण मंदिर के आगे पुलिस और नगरपालिका की टीम ने हटवाया अतिक्रमण, श्रद्धालुओं ने दी थी शिकायत
नगर हाइवे स्थित राधाकृष्ण मंदिर के आगे हो रहे अतिक्रमण को पुलिस व नगरपालिका टीम ने हटवाया है। दुकानदारों द्वारा दुकानों का सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया गया था। इस समस्या को लेकर श्रद्धालुओं की ओर से नगरपालिका ईओ को शिकायती पत्र दिया गया था। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।