सिकंंदराबाद: हिरनौटी गांव में बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को जलाया, फैली सनसनी
शनिवार की रात हिरनोटी गांव के जंगल में बदमाशों ने युवक की हत्या करके शव को आग लगा दी। रविवार को शव के पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र करके लैब के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने बताया कि आसपास के थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी गयी है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। --