सिकंंदराबाद: दनकौर तिराहे के पास से बाइक सवारों ने युवक को लिफ्ट देकर एटीएम कार्ड से ट्रांसफर कराई 30 हजार की रकम
दनकोर तिराहे के पास बाइक सवारों ने युवक को लिफ्ट देकर एटीएम कार्ड से तीस हजार की रकम ट्रांसफर करा ली। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित युवक नोएडा में पानी सप्लाई की कंपनी में कार्य करता है। होली पर्व के चलते पीड़ित छुट्टी लेकर अपने गांव जा रहा था। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। पीड़ित युवक ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।