सिकंंदराबाद: गोपालपुर गांव के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक व चाकू के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
गोपालपुर गांव के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बीते सप्ताह गोपालपुर गांव से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आराेपी के खिलाफ कोतवाली में भी मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। --