बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज 19 मई दोपहर करीब 2 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बेतिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की फरियाद सुनी गई, उनके आवेदन लिए गए और मामले में जांच कर समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।