बेतिया: बेतिया नगर निगम के चार पार्कों में ₹24 लाख की लागत से बनेगा ओपन जिम
आज 19 मई शाम 4 बजे महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम के चार पार्कों में 24 लाख की लागत ओपेन जीम बनेगा, नगर निगम बोर्ड ने चार प्रमुख स्थानों में आउटडोर फिटनेस उपकरण सेट स्थापित करने के लिए स्थल चयन किया है, महापौर ने बताया नजर बाग पार्क, उत्तरवारी पोखरा पार्क,ऑफिसर्स कॉलोनी पार्क और पुलिस लाइन मैदान का किया गया है।