फिरोज़ाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जेवड़ा रोड पर बीती रात सांड से टकराई बाइक, सवार युवक की मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र आरौंज निवासी 28 वर्षीय राहुल पुत्र राजवीर बाइक से बीती रात किसी शादी में बुढाने से दो युवकों संग वापस लौट रहा था। इसी दौरान बीती रात शनिवार करीबन दस बजे थाना मक्खनपुर क्षेत्र जेवड़ा रोड पर परिजनों के मुताबिक अचानक कोई सांड बाइक के सामने आ गया। जिससे हादसा हो गया। बाइक सवार युवक राहुल की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गये।