जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए
आज दिनांक 18.09.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 48 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण ने सुनवाई की।
जनता दरबार से ही जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारी को प्राप्त शिकायतों के समाधान का निर्देश दिया गया।
डीएम ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा ।
आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।
जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम में एडीएम pgro श्री शैलेंद्र कुमार भारती, एडीएम विभागीय जांच मो सिबगतुल्लाह और वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar