उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले स्टेडियम मैदान पर हजारों रुपए खर्च कर अमेरिकन घास लगाई गई थी. इसके बाद स्टेडियम में खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों और अभ्यास की बेहतर सुविधा मिल रही है. लेकिन तम्भू लगाने के लिए जगह-जगह पाईप के गड्ढे किए गए. इससे मैदान को नुकसान पहुंचा है. यही नहीं भोजन के बाद झूठन भी मैदान पर पड़ी रही. इसे लेकर खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई ।