खरगोन शहर के बिस्टान रोड पर संचालित सोनम जिनिंग फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया। जब अचानक जिनिंग में रखे कपास में आग लग गई। घटना की जानकारी तत्काल खरगोन नगर पालिका दमकल कर्मियों को दी गई। खरगोन नगर पालिका के दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में 20 लाख रुपए का कपास जलकर राख हो गया।