खरगोन शहर में खुलेआम संचालित मांस की दुकानों पर नगर पालिका अमला पहुंचा और कार्रवाई की। कई जगह विरोध भी किया गया। जिससे विवाद की स्थिति बनी। शहर के मोहन टॉकिज, खंडवा रोड व बावड़ी बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही मांस की दुकानों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में नगर पालिका टीम ने 4 दुकानों से 20 किलो से अधिक मांस जब्त किया।