खरगोन से अयोध्या के लिए 33 सदस्यों का एक दल शनिवार को खरगोन से रवाना हुआ। यह दल अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करेगा। सनावद रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने सभी राम भक्त एकत्रित हुए और जय श्रीराम, रामलखन जानकी जय बोलो हनुमान की का जयघोष किया। उन्हें विदाई देने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। यात्रियों पर फूलों की बौछार कर शुभकामनाएं दी ।