मप्र के खरगोन जिले में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में बिस्टान रोड़ स्थित स्टेडियम मैदान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 05 बच्चों को मेनिंगोकोकल की खुराक देकर वैक्सीन की शुरुआत हुई है। मेनिंगोकोकल रोग किसी को भी हो सकता है, लेकिन यह 1 वर्ष से कम उम्र के शिशुओं में सबसे आम है। शिशुओं की तुलना में किशोरों में संक्रमित होने की संभावना कम होती है ।