खंडवा खरगोने बडौदा हाईवे पर ग्राम ऊन में एक लोडेड ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इसमें ड्राइवर व क्लीनर दोनों केबिन में दब गए। क्लीनर को गंभीर हालत में खरगोन जिला अस्पताल रेफर लाया गया। जानकारी के अनुसार हादसे ड्राइवर जगदीश नानक पाल निवासी मिर्जापुर व क्लीनर उदित भूरेलाल यादव 20 उत्तर प्रदेश निवासी केबिन में दब गए। जिससे उदित गम्भीर घायल हो गया।