दीगोद थाना इलाके में स्टेट हाईवे 70 पर मोटरसाइकिल को कार मारी टक्कर
हादसे में बाइक सवार एक महिला सहित दो बच्चे घायल, कोटा अस्पताल में भर्ती
कोटा जिले के दीगोद इलाके के स्टेट हाईवे 70 पर मोटरसाइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला वह दो बच्चे घायल हो गए जिनको राहगीरों द्वारा कोटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला ममता बाई व बबलू बैरवा ने बताया कि शनिवार सुबह वह कोटा से इटावा जा रहे थे। रास्ते मे दीगोद के पास सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। घटना में पति बाल बाल बच गए जबकि उसके दोनों बच्चों और उसके गंभीर चोटे आई हैं। तीनों का उपचार इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
Sangod, Kota | Aug 29, 2026