बड़ौत: जौहड़ी निवासी आरोपी को अदालत के आदेश की अवहेलना के मामले में गिरफ्तार किया गया, अदालत में किया गया पेश
Baraut, Bagpat | Mar 6, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बिनौली थाना पुलिस ने 1 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि आरोपी राजेश पुत्र कालू निवासी गांव जौहड़ी काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिसके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिसको बिनौली पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।