बड़ौत: रमाला से गायब राजमिस्त्री साजिद हत्याकांड में 1 आरोपी गिरफ्तार, मृतक के भाई ने ₹6 लाख सुपारी देकर कराई हत्या
Baraut, Bagpat | Mar 6, 2025 रमाला गांव से गायब राजमिस्त्री साजिद का शव बुधवार रात को गांव के ही हिस्ट्रीशीटर के खेत मेंं बंद पड़े कुएं से बरामद हुआ। ASP नरेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि साजिद की हत्या उसके भाई कासिम ने हिस्ट्रीशीटर को ₹600000 सुपारी देकर कराई थी। इस घटना में हिस्ट्रीशीटर विपुल, शुभम निवासी रोहटा मेरठ व मृतक का भाई कासिम 3 आरोपी हैं।