बड़ौत: रमाला गांव से गायब राजमिस्त्री का शव हिस्ट्रीशीटर के खेत में बंद कुएं से बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 6, 2025 रमाला गांव से गायब राजमिस्त्री साजिद का शव बुधवार रात को गांव के ही हिस्ट्रीशीटर के खेत मेंं बंद पड़े कुएं से बरामद कर लिया गया। बताया गया कि साजिद की हत्या उसी के भाई कासिम ने हिस्ट्रीशीटर को सुपारी देकर कराई थी। इस घटना में हिस्ट्रीशीटर के अलावा तीन ओर आरोपित हैं। बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा लिया।