बड़ौत: गागनौली के युवक ने माजरा फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
Baraut, Bagpat | Mar 6, 2025 गुरुवार की सुबह रोहित जैन पुत्र नरेश जैन उम्र करीब 22 वर्ष निवासी गागनौली ने माजरा फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसका पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।