बड़ौत: बडौली गांव में शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां की गर्दन काटकर की हत्या, दरांती सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Baraut, Bagpat | Mar 5, 2025 बडौत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बडौली में खून के रिश्ते को शर्मसार करते हुये बेटे ने मां की दरांती से र्गदन काटकर शव को खेत में दबा दिया। मां का कसूर मात्र इतना था कि वो नशेडी बेटे को शराब पीने से रोकती थी। ग्राम बडौली निवासी सुमित अपने माता पिता के साथ रहता था। सुमित नशे का आदी तथा अपराधी प्रवृत्ति का था। शराब पीकर घर में झगडा करना प्रतिदिन का कार्य था।