बड़ौत: बामनौली के पास 3 युवकों पर कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक और चेन लूटने का आरोप, पीड़ित ने SP से की शिकायत
Baraut, Bagpat | Mar 6, 2025 बामनौली निवासी प्रवेंद्र पुत्र तेजपाल ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि 28 फरवरी को वह बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित आरएस कालेज से बामनौली गांव की तरफ बाइक लेकर चला, तो मात्र 600 मीटर की दूरी पर ही सड़क पर खड़े 3 युवकों ने रोक कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उसके साथ मारपीट कर उसकी बाइक एवं गले से सोने की चैन लूट ली। इसकी सूचना दोघट पुलिस को दी।