टीकमगढ़: कारी गांव में व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, पीड़ित ने एसपी ऑफिस में दी शिकायत
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कारी गांव निवासी विक्की पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि कल 11 मार्च को अनावेदकगण द्वारा उसके घर के दरवाजे पर पत्थर मारे गए, विरोध करने पर अजय सुरेंद्र छोटू और अनिल उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की शिकायत देहात थाने में की लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई।