टीकमगढ़: बानबेर गांव के पास मारपीट का मामला, एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बानबेर गांव के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम रंजीत जोशी निवासी पिपरा गांव बताया गया है। घायल के जीजा ने बताया कि वह साउंड सिस्टम का कार्य करता है, प्रेमलाल जोशी का भाई एम्प्लीफायर ले गया था, जब उन्होंने वापस किया तो वह खराब हो गया था। पैसे मांगने पर तीन लोगों ने उसके साले के साथ मारपीट कर दी।