टीकमगढ़: मलगुवा गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के मलगुवा गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम रामअवतार रैकवार निवासी देरी गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से अपने गांव से पटोरी गांव जा रहा था रास्ते में मलगुवा गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया।