किशनगंज के डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभागीय समीक्षात्मक बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निदेश।
1. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 'मिशन कायाकल्प' अभियान के तहत शत-प्रतिशत विद्यालयों का दिनांक-20.11.2026 से तक 'रंग-रोगन' एवं लघु-मरम्मति का कार्य कराने का निदेश दिया गया। साथ हीं इस कार्य हेतु सघन अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।
2. सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों का प्रत्येक माह निरीक्षण करने का निदेश दिया गया।
3. व्यावसायिक शिक्षा संचालित सभी विद्यालयों का निरीक्षण करने एवं विद्यार्थियों का मूल्यांकन कराने का निदेश सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया।
4. भूमिहीन विद्यालयों के संदर्भ में वार्ड पार्षद, मुखिया से समन्वय स्थापित कर भूमि प्राप्त करने एवं अंचलाधिकारी को प्रस्ताव देने का निदेश सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया।
5. लंबित निर्माणाधीन भवनों का कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता से सत्यापन कराते हुए सूची तैयार कर विभाग को प्रतिवेदित करने का निदेश उप प्रबंधक (तकनीकी), BSEIDC, किशनगंज को दिया गया।
6. बिना प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों पर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
7. यू-डायस पोर्टल पर प्रविष्ट दिव्यांग बच्चों के आँकड़ों को ठीक कराने का निदेश सभी प्रखंड
शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया।
8. PARAKH कार्यक्रम अन्तर्गत बच्चों का दक्षता मूल्यांकन के उपरांत रेमेडियल टिचिंग कराने एवं पुनः माह दिसम्बर, 2026 एवं जनवरी, 2027 में दक्षता मूल्यांकन कराने का निदेश सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया। इस कार्य को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, किशनगंज को सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।
9. लंबित ए०सी० डी०सी० विपत्र को यथाशीघ्र समायोजन करने का निदेश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), किशनगंज एवं उप प्रबंधक (तकनीकी), BSEIDC, किशनगंज को दिया गया।
#bihar #NewsUpdate #education