Public App Logo
Profile Picture

Bolta Kishanganj News

@boltakishanganj
8566Followers
41Following
Kishanganj: पांचगाछी में तेंदुए की नही civet cat की मौजूदगी की जानकारी, ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjnews nis:value=KishanganjNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज: पांचगांछी गांव में तेंदुए से हमले की खबर आ रही थी। इसी सिलसिले में मामले की जानकारी लेने के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाशम गांव में जा कर के लोगों से स्वयं बातचीत किए और यह पाया कि तेंदुए से हमले की खबर सही नहीं है। ग्रामीणों से बात करके यह पता चला कि यह एक civet cat की प्रजाति है जिसे आम भाषा में बम बिलार भी कहा जाता है। यह बिल्ली के तरह का जानवर होता है जिसका खाल थोड़ा बहुत तेंदुए से मिलता जुलता है। इस जानवर से जान की कोई क्षति होने की संभावना नहीं है। यह बहुत ही शर्मिला प्रजाति होता है और खुद के बचाओ में इसके नजदीक जाने पर  थोड़ा बहुत नाखून से खरोच देता है । लोगो को इसके बारे में बताया गया है। उनसे यह भी कहा गया है कि बच्चों को इससे दूर रखे अगर यह कही दिखता हैं तो इसे भाग जाने का रास्ता दे और इसका पीछा नहीं करें। 
एहतियात के तौर पर पंचगांछी गांव में इसको पकड़ने के लिए पिंजड़ा और जाल भी लगाया जा रहा है ।आम लोगो से अपील है कि अफवाह न फैलाएं और दिखने पर जानवर के नजदीक नहीं जाए और बच्चों को इससे दूर रखे।

गौरतलब है कि पिछले दो दिन से 6 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया गया है जिसके बाद लगातार वन विभाग की टीम नजर बनाई हुई है।
किशनगंज: डीएम नवीन कुमार किशनगंज एवं संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत बंदरझुला पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित भेंडरानी एवं कोईया गांव के विभिन्न टोलों, विशेषकर आदिवासी टोलों एवं सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, आवास, स्वच्छता, सड़क, बिजली, बाढ़ एवं कटाव से सुरक्षा सहित अन्य आवश्यकताओं का स्थलीय जायजा लिया गया। 

इस क्रम में उन्होंने स्वयं स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की ।

निरीक्षण के दौरान निम्न प्रमुख आवश्यकताओं को चिन्हित किया गया—
1. स्वास्थ्य सुविधा:
सिंघीमारी टोला स्थित जियोपोखर क्षेत्र में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य उपकेंद्र/चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता चिन्हित की गई।

2. शिक्षा व्यवस्था: बंदर झूला पंचायत में उत्क्रमित उच्च विद्यालय के लिए विद्यालय भवन की आवश्यकता पाई गई। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई पर बल दिया गया।

3. कौशल विकास एवं रोजगार प्रशिक्षण:
भेंडरानी एवं कोईया पंचायत के सभी टोलों में युवाओं एवं ग्रामीणों को रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने की आवश्यकता चिन्हित की गई। इसके तहत विद्युत कार्य, सिलाई-बुनाई, ब्यूटीशियन, कृषि प्रशिक्षण, धान एवं मक्का से संबंधित प्रशिक्षण तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई।

4. आंगनबाड़ी केंद्र: भेन्डरानी एवं कोईया ग्राम के विभिन्न 
वार्डो  में बच्चों एवं महिलाओं को आवश्यक पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आंगनबाड़ी केंद्र की आवश्यकता चिन्हित की गई।

5. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना:
जोरबाड़ी बॉर्डर बस्ती स्थित आदिवासी टोला में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 22 लाभार्थियों का आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वे/चयन संबंधी कार्य किए जाने की जानकारी ली गई। पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई पर जोर दिया गया।

6. स्वच्छता एवं शौचालय निर्माण:
एल.एस.बी.ए. अंतर्गत लाभार्थियों की सूची प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका को शौचालय निर्माण हेतु ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने के लिए हस्तगत कराई गई है। साथ ही  लाभार्थियों द्वारा शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया है, साथ ही मनरेगा से सोख्ता का निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे ।

7. बाढ़ एवं कटाव से सुरक्षा:
वार्ड संख्या-01 के अश्विनि टोला में कनकई नदी से होने वाले कटाव से बचाव हेतु चैनल निर्माण/बाढ़रोधी कार्य की आवश्यकता चिन्हित की गई। क्षेत्र की भौगोलिक एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराने पर बल दिया गया।

8. प्रकाश व्यवस्था:
सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सुरक्षा तथा आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी टोलों, विशेषकर आदिवासी टोलों में हाईमास्ट लाइट एवं सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की आवश्यकता चिन्हित की गई ,साथ ही आदिवासी टोला के महिलाओं को जीविका समुह से जोड़ना सुनिश्चित करेंगे एवं पशुपालन हेतु मनरेगा से पशु सेड का निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे।

9. संपर्क पथ:
सभी टोलों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए संपर्क पथ की आवश्यकता का स्थलीय जायजा लिया गया। ग्रामीणों की आवागमन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

10. अश्विनि टोला से बाड़ी जमीन तक सड़क:
अश्विनि टोला से बाड़ी जमीन जाने वाली लगभग 3200 फीट लंबी सड़क के निर्माण/सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता चिन्हित की गई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके तथा क्षेत्र का संपर्क बेहतर हो।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को चिन्हित आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर आकलन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
 उन्होंने कहा कि सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं की पहुंच समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार ने सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, प्रकाश व्यवस्था एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय से संबंधित पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सुख नशा पर रोक लगाने तथा तस्करों पर विशेष निगरानी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के जनजातीय क्षेत्रों में समग्र विकास के साथ-साथ वहां के नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, आवास, स्वच्छता, सड़क, बिजली एवं सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण गण आदि उपस्थित थे।
किशनगंज: महात्मा गाँधी जयंती के अवसर  जिलांतर्गत  जीविका दीदियों ने रिफॉर्म दिवस शुभारंभ के रूप में मनाया। 

जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जीविका दीदियाँ इस अवसर पर ग्राम सभाओं के माध्यम से नागरिक केंद्रित सुधारों, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता, ग्राम सभाओं के माध्यम से संबंधित पहलों को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने जैसे जन भागीदारी के कार्यों में शामिल हुईं।

 इस मौके पर जीविका सामुदायिक संगठनों में जीविका के माध्यम से विभिन्न जीविकोपार्जन के साधन अपना कर उद्यमिता से लखपति बनने को लेकर चर्चा की गई। 
ग्राम समृद्धि क्षमतावर्द्धन योजना को लेकर जन भागीदारी विषयों पर बैठकें की गई।
 गाँव पंचायत के विकास की रूपरेखा पर राय रखी गई। प्रबंधक जीविका गिरीश कुमार दास ने बताया कि जीविका दीदियों द्वारा सामुदायिक संगठनों में नशा मुक्ति शपथ, गाँव में नशा मुक्ति रैली निकली गई।

 रंगोली,मेंहदी इत्यादि रचनात्मक तरीके से जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

 स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता युवा पेशेवर मिराज ने कहा कि गाँधी जयंती के अवसर पर जीविका दीदियों ने सामूहिक श्रम से स्वच्छता का संदेश दिया। 
दीदियों ने सामूहिक रूप से सड़कों, नालियों की साफ-सफाई कार्य किया। 

 इस मौके पर  सामूहिक रूप से पौधरोपण कर जीविका दीदियों ने प्रकृति पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनभागीदारी का संदेश दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=दिघलबैंक nis:value=दिघलबैंक nis:enabled=true nis:link/> : तेंदुए की दहशत के बीच वन विभाग की जांच, पांचगाछी में civet cat होने की मिली जानकारी
दिघलबैंक में दूसरे दिन भी जंगली जानवर (तेंदुआ) का कहर, पहले 4 महिलाएं, फिर 2 बच्चों पर हमला

<nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjnews nis:value=KishanganjNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
दिघलबैंक के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा में धूमधाम से मनाया गया गांधी जयंती।
किशनगंज जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती।
<nis:link nis:type=tag nis:id=दिघलबैंक: nis:value=दिघलबैंक: nis:enabled=true nis:link/> आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया, दिघलबैंक में आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी जी और शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से मिलने वाली सीख के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने हमें सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे का रास्ता दिखाया। वे बहुत सरल जीवन जीते थे और देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ अहिंसक आंदोलन चलाया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhi nis:value=MahatmaGandhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lalbahadurshastri nis:value=LalBahadurShastri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज: पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देशानुसार किशनगंज जिला के जियापोखर, सुखानी एवं किशनगंज  थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा 'विशेष मॉर्निंग वॉक अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रातः कालीन समय में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना तथा आमजनों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है। पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत भ्रमण एवं निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=दिघलबैंक: nis:value=दिघलबैंक: nis:enabled=true nis:link/> धनतोल पंचायत के सीमावर्ती पांचगाछी गांव में दोबारा जंगली जानवर का हमला, जंगली जानवर के हमले से दो बच्चा घायल।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/>
जांच से उपचार तक बच्चों के दिल का सहारा बनी सरकारी पहल

Kishanganj: हर बच्चे के लिए स्वस्थ बचपन उसके बेहतर भविष्य की पहली सीढ़ी है। लेकिन जन्म के साथ ही हृदय की गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए यह सफर कठिन हो जाता है। कई बार बीमारी का पता देर से चलता है और महंगे उपचार की चिंता परिवार को परेशान करती है। ऐसे में सरकार की ओर से बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच से लेकर गंभीर बीमारी की पहचान और बड़े चिकित्सा संस्थानों में उपचार उपलब्ध कराने तक की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) और मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के माध्यम से किशनगंज में भी ऐसे बच्चों को समय पर उपचार दिलाने का प्रयास लगातार जारी है।इसी क्रम में आज कोचाधामन प्रखंड के समसाद आलम को जन्मजात हृदय रोग के उपचार के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज से आईजीआईएमएस, पटना भेजा गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चे की आवश्यक जांच की जाएगी और चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार आगे का उपचार किया जाएगा। बच्चे को सरकारी योजना के माध्यम से उच्च चिकित्सा संस्थान तक पहुंचाया जाना उस परिवार के लिए बड़ी राहत है, जिसके लिए हृदय रोग का उपचार सामान्य परिस्थितियों में भारी आर्थिक बोझ बन सकता है।

बच्चों की जांच से खुल रहा बीमारी का रास्ता

आरबीएसके के अंतर्गत बच्चों की स्वास्थ्य जांच के दौरान जन्मजात हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियों की पहचान की जाती है। किसी बच्चे में बीमारी की आशंका मिलने पर उसे आगे की जांच के लिए भेजा जाता है। हृदय रोग की पुष्टि होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उपचार की व्यवस्था की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को पटना जैसे उच्च चिकित्सा संस्थानों में सर्जरी के लिए भेजा जाता है।जिले में इस पहल का लाभ पहले भी अनेक बच्चों को मिला है। वर्ष 2025 में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 16 बच्चों की सर्जरी कराई गई, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 6 बच्चों को उपचार अथवा सर्जरी की सुविधा मिल चुकी है। इन प्रयासों का उद्देश्य यही है कि किसी बच्चे की बीमारी केवल इसलिए गंभीर रूप न ले कि समय पर उसकी पहचान या उपचार नहीं हो सका।
<nis:link nis:type=tag nis:id=किशनगंज: nis:value=किशनगंज: nis:enabled=true nis:link/> लक्ष्मीपुर फुटबॉल टूर्नामेंट में नेपाल की टीमों का दबदबा, गोरखा नेपाल ने मारी बाजी, विजेता को 60 हजार और उपविजेता को 40 हजार रुपये

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjnews nis:value=KishanganjNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=football nis:value=football nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=groundreport nis:value=GroundReport nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/>
एक दिन एक घंटा,एक साथ श्रमदान  कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत समेशर में  सामुहिक श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Kishanganj; सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन– 
गतिविधि - स्वागत एवं परिचय, ECCE गतिविधि। रोल प्ले, कहानी, PMVVY योजना का प्रचार-प्रसार एवं आवेदन पंजीकरण एवं गोदभराई कार्यक्रम का विशेष आयोजन।
जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार के निदेशानुसार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती बन्दना पाण्डेय के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिनांक 29.09.2026 से 01.10.2026 तक तीन दिनों का विशेष “आँगन का मिलन” कार्यक्रम जिला के सभी आंगनवाडी केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।  आज का विशेष गतिविधि में स्कूल पूर्व शिक्षा के बच्चों का स्वागत एवं परिचय, ECCE गतिविधि, रोल प्ले, कहानी एवं गीत, खेल आधारित सीखने की गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सभी आंगनवाडी केन्द्रों में गोदभराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। एवं PMMVY योजना का प्रचार - प्रसार एवं आवेदन पंजीकरण का कार्य किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्य रूप से गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिला को उचित खान पान एवं समय पर टीकाकरण हेतु बताया गया कार्यक्रम के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं जागरूकता के संबंध में विशेष जानकारी प्रदान की गई। जिसमे सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका/ सहायिका द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में क्षेत्र के लाभुकों एवं आम जनों द्वारा बढ़ चढ़ कर भागीदारी लिया जा रहा है। 
माताओं को बच्चों के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों का उपयोग करने, आहार में विविधता बनाए रखने तथा बच्चों की आयु के अनुसार उचित मात्रा एवं अंतराल पर पूरक आहार देने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
 “आंगन का मिलन” कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषक क्षेत्र की महिलाओं, माताओं, अभिभावकों एवं अन्य ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सहित महिला एवं बाल विकास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में उपस्थित लाभार्थियों को जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त पोषण माह 2026 कार्यक्रम (9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2826 तक) अंतर्गत जिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पोषण सम्बंधित जानकारी को प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
Kishanganj: प्रखंड कार्यालय कोचाधामन में श्रमदान कार्यक्रम पश्चात सामुहिक स्वच्छता शपथ एवं पौधारोपण
दिघलबैंक: प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में गुरुवार को उस समय बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जब उन्हें रोटरी क्लब की ओर से मैगी, ब्रांडेड चॉकलेट सहित विभिन्न खाद्य एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई। अचानक मिली इस सौगात से बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। बच्चों ने सामग्री पाकर खुशी जताते हुए रोटरी क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Kishanganj; एक दिन एक घंटा,एक साथ श्रमदान  कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंज के नेतृत्व में सामुहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Kishanganj: लक्ष्मीपुर में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल होकर विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
किशनगंज के डीएम नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के द्वारा गलगलिया चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में चेक पोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच, आवागमन की निगरानी एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं तत्परता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बहादुरगंज: nis:value=बहादुरगंज: nis:enabled=true nis:link/> थाना क्षेत्र के गुआबाड़ी के पास नेशनल हाईवे 327ई पर सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत की सूचना और एक व्यक्ति गम्भीर रूप से ज़ख़्मी, मौके पर पहुँचे पुलिस मामले की जांच में जुटी

<nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjnews nis:value=KishanganjNews nis:enabled=true nis:link/>
Kishanganj: मॉडल स्कूल बहादुरगंज का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Dighalbank: पांचगाछी में तेंदुए ने मचाया आतंक, चार लोगों पर हमला, तेंदुए के हमले से गांव में दहशत

<nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsfeed nis:value=newsfeed nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/>
पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देशानुसार प्रातः कालीन गश्ती के दौरान जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर  विशेष वाहन चेकिंग अभियान' चलाया गया।  इस दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा वाहन की वैधता की जाँच की। पुलिस बल द्वारा बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं सीमावर्ती मार्गों पर विशेष निगरानी की जा रही है। किशनगंज पुलिस जिला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
पुलिस अधीक्षक महोदय, किशनगंज के निर्देशानुसार किशनगंज जिला के जियापोखर, सुखानी एवं किशनगंज  थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा 'विशेष मॉर्निंग वॉक अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रातः कालीन समय में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना तथा आमजनों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है। पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत भ्रमण एवं निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।