पूर्णिया में प्रेम प्रसंग का खूनी अंजाम, पति की हत्या कर शव धान के खेत में छिपाया, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर की रात नयन दास के लापता होने की सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर 18 नवंबर को किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में धान के खेत से युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
#CrimeNews #PurniaNews #newsfeed
Dighalbank, Kishanganj | Nov 20, 2026