छड़ी यात्रा के साथ भरमौर पहुंचे उत्तम सिंह कोटवाल ने सराहे प्रशासनिक प्रबंध
जम्मू-कश्मीर से पारंपरिक एवं प्राचीन छड़ी यात्रा के साथ भरमौर पहुंचे उत्तम सिंह कोटवाल ने श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू आवागमन के लिए भरमौर प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही आवश्यक सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल रही है। उन्होंने श्री मणिमहेश यात्रा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा तथा भरमौर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।