काराकाट: काराकाट में छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
छठ पर्व को लेकर काराकाट प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार सुधांशु और प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार ने देव, मोथा और दीपऊं बाबा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने समितियों को घाटों बैरिकेटिंग को कहा।