मनोहरथाना: मनोहर थाना में शाम सवा 4 बजे से 6 बजे तक झमाझम बारिश होने से मतदान प्रभावित, एक घंटा 45 मिनट हुई बारिश
मनोहर थान में नगर पालिका चुनाव सुबह दोपहर बाद तक शांतिपूर्ण जारी रहा l वहीं शाम 4 : 15 बजे से 6 बजे मतदान समाप्त होने तक झमाझम बारिश होने से मतदान प्रभावित हुआl एक घंटा 45 मिनट तक बारिश जारी रही l इस कारण कुछ मतदाता बारिश में छाता लेकर मतदान केंद्र पहुंचे l और मतदान किया l बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति गुल हो जाने से बूथ केंद्र पर अंधेरा रहा।