टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में टीएल की बैठक, प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर तथा टीकमगढ़ प्रभारी कलेक्टर तपस्या परिहर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में टीएल की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी कलेक्टर ने आपदा की तैयारी के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं जैसे बेड की उपलब्धता जिले में संचालित बर्न यूनिट की स्थिति की समीक्षा की।