मधुबनी जिले के जयनगर शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 स्थित आर्य कुमार पुस्तकालय रोड में बुजुर्ग के मकान पर कब्जे की कोशिश और 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोप है कि बुजुर्ग के बाहर रहने का फायदा उठाकर मकान का ताला तोड़कर मुख्य गेट पर दूसरा ताला लगा दिया गया। ग्रामीण एसपी शिवम धाकर के अनुसार, मामले की जांच में संपत्ति पर अवैध कब्जे और रंगदारी से जुड़े गिरोह की संलिप्तता की बात सामने आई है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।
#DENNewsMadhubani #Jaynagar #JaynagarNews #MadhubaniNews #BiharNews #CrimeNews #PropertyDispute #ExtortionCase #BiharCrime #PoliceAction
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Jaynagar News ] [ Jaynagar Crime News ] [ Madhubani Crime News ] [ Bihar News ] [ 50 Lakh Extortion ] [ Property Dispute ] [ Illegal Possession ] [ Jaynagar Police ] [ Police Action ] [ Madhubani Breaking News ]