सिमडेगा: शाहपुर पटिया टोली गांव में की गई एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
सिमडेगा के शाहपुर पंचायत अंतर्गत पटिया टोली गांव में सोमवार को दोपहर में गांव के एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई, मृतक की पहचान राम सिंह के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है इधर हत्या के कर्म का पता नहीं चल पाया है पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।