सिमडेगा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिमडेगा खैरनटोली में चार मवेशियों की हुई मौत, युवाओं ने कराया अंतिम संस्कार
सिमडेगा शहरी क्षेत्र के चपेट में आने से रविवार को खैरनटोली में चार मवेशियों की मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न समुदाय के युवाओं के प्रयास से जेसीबी मंगा कर अंतिम संस्कार कराया गया। मौके पर बताया गया कि प्रशासन एवं नगर परिषद की लापरवाही की वजह से खुले में मवेशी घूमते हैं और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई।