सिमडेगा: राउरकेला मार्ग जोराम घाटी में मालवाहक ट्रक पलटा, चालक की हुई मौत
सिमडेगा राउरकेला मुख्य मार्ग जोरम घाटी में सोमवार को दोपहर में मालवाहक ट्रक पलट गई जिसमें चालक दब गया। पुलिस एवं स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे निकालकर सिमडेगा सदर अस्पताल भेजा जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक बिहार के वैशाली जिला निवासी है ,इधर पुलिस ने घटना की सूचना ट्रक मालिक को दे दिया है। वहीं पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।