सिमडेगा: अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जिला जल सहिया संघ की हुई बैठक, विभिन्न मांगों को लेकर 28 अगस्त से करेंगे हड़ताल शुरू
सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में सोमवार को जिला जलसहिया संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रेशमा परवीन की अध्यक्षता में हुई। मौके पर मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 28 अगस्त से राजधानी रांची में निश्चित हड़ताल शुरू करने पर सहमति बनी ।साथ ही कहा गया कि सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार की जा रही है जिसके खिलाफ में आंदोलन की जाएगी।