बारां: लोक सेवा दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट में पीएमओ नरेन्द्र मेघवाल को सम्मान, चिकित्सालय परिवार और पत्रकारों के प्रति जताया आभार
Baran, Baran | Apr 22, 2025 लोक सेवा दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा पीएमओ नरेन्द्र मेघवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।