लखीसराय: उत्पाद थाना लखीसराय पुलिस ने पांच जगहों पर छापेमारी कर 4 शराब तस्करों व 5 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा गुरुवार अपराह्न 3:11 बजे प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के मुताबिक जिले में 5 जगहों छापेमारी कर 4 शराब तस्कर एवं 5 शराबी को गिरफ्तार किया गया. किऊल रेलवे यार्ड से 3 तथा कवैया थाना क्षेत्र में किऊल बस्ती संसार पोखर से 1 शराब तस्कर गिरफ्तार हुआ. किऊल थाना क्षेत्र में वृंदावन से 1, बड़हिया से 1 तथा जैतपुर से 3 शराबी गिरफ्तार हुए.