मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
एलाऊ थाना क्षेत्र के रमपुरा निवासी मोनिका पत्नी बृजेश की संदिग्ध परिस्थिति के चलते मौत हो गई। वहीं मोनिका की मौत होने के बाद मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां उनके शव का डॉक्टरो के द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।