कृष्ण टॉकीज के पास एक 8 फीट गहरे खुले गड्ढे में एक गोवंश गिरकर घायल हो गया। यह गड्डा पिछले तीन महीनों से खुला पड़ा था, जिस पर नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं सूचना पर हिंदू जागरण मंच की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने घायल गोवंश को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकाला।